Railway Update : रायपुर-बिलासपुर रूट की मेमू ट्रेनें 23 और 24 जुलाई को रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

SHARE:

भाटापारा-हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए एनआई कार्य, यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील।

मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत भाटापारा-हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनें 23 और 24 जुलाई को रद्द रहेंगी।

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू का बदला रहेगा संचालन

रेलवे के अनुसार, 23 जुलाई को झारसुगुड़ा और गोंदिया से चलने वाली झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन बिलासपुर स्टेशन तक ही किया जाएगा।

एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग (NI) और सिग्नलिंग कार्य के कारण 22 से 27 जुलाई तक रायपुर-बिलासपुर और हावड़ा रूट की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई