Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की ली जानकारी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

SHARE:

मुख्यमंत्री ने परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, राजनांदगांव कलेक्टर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से की बातचीत

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं प्रख्यात बांस वादक श्री विक्रम यादव के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके बेहतर उपचार और आवश्यक सहयोग के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है।

इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विक्रम यादव के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीज को सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

राजनांदगांव कलेक्टर से भी ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य और उपचार की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान हैं विक्रम यादव

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्री विक्रम यादव केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं। अपनी अनोखी बांस वादन शैली के माध्यम से उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और भारतीय परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया है।

लोक कलाकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री ने श्री विक्रम यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोक कलाकारों के सम्मान, संरक्षण और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट बांस वादन शैली के लिए प्रसिद्ध श्री विक्रम यादव वर्तमान में अस्वस्थ हैं और उनका उपचार राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जारी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई