PM Fasal Bima Yojana : छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल बीमा के लिए पंजीयन शुरू, 31 जुलाई तक कराएं बीमा

SHARE:

धान, मक्का, सोयाबीन समेत 11 अधिसूचित फसलों को मिलेगा प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा कवच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के तहत किसानों का पंजीयन शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे 31 जुलाई तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराएं।

11 फसलों को किया गया है शामिल

खरीफ फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन सहित कुल 11 अधिसूचित फसलों को शामिल किया गया है। किसान समय सीमा के भीतर पंजीयन कराकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित नुकसान के लिए आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

अनियमित बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह

मौसम विभाग द्वारा अल नीनो के प्रभाव के चलते अनियमित या कम वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को फसल बीमा कराने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि सूखा, अतिवृष्टि, प्राकृतिक आपदा सहित अन्य कारणों से फसल नुकसान होने पर बीमा योजना किसानों के लिए आर्थिक सहारा बनेगी।

फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे में देना जरूरी

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि किसी कारण से फसल को नुकसान पहुंचता है तो इसकी सूचना 72 घंटे के भीतर संबंधित विभाग, बैंक, बीमा कंपनी या फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 14447 पर दें।

समय पर सूचना देने से नुकसान का आकलन कर नियमानुसार बीमा लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई