विंबलडन 2026 : सचिन तेंदुलकर से प्रियंका चोपड़ा तक भारतीय सितारों ने स्टाइल से बटोरी सुर्खियां

SHARE:

लंदन : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में जहां खिलाड़ियों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली, वहीं दर्शक दीर्घा में मौजूद भारतीय हस्तियों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। खेल, फिल्म और फैशन जगत से जुड़े कई बड़े चेहरे ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में नजर आए।

सचिन तेंदुलकर का रॉयल अंदाज
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रॉयल बॉक्स में मौजूद रहे। सचिन ने नेवी ब्लू पिनस्ट्राइप सूट पहनकर अपनी सादगी और क्लासिक अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं अंजलि तेंदुलकर ग्रीन मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

शुभमन गिल भी पहुंचे नजर
इस खास मौके पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद रहे। क्रिकेट और टेनिस के इन सितारों की मौजूदगी ने विंबलडन के माहौल को और खास बना दिया।

फिल्मी सितारों ने भी बिखेरा जलवा
विंबलडन 2026 में प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे समेत कई भारतीय फिल्मी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सेलेब्स के फैशन और स्टाइल ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

खेल और फैशन का शानदार संगम
विंबलडन सिर्फ टेनिस का मंच नहीं बल्कि फैशन और ग्लैमर का भी बड़ा केंद्र माना जाता है। हर साल दुनियाभर की मशहूर हस्तियां यहां पहुंचती हैं और अपने अंदाज से इस टूर्नामेंट को और यादगार बना देती हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई