Mahtari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री ने जारी की 29वीं किस्त, 66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹626.25 करोड़

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रहीं।

अब तक 29 किश्तों में ₹18,805.83 करोड़ का भुगतान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन चुकी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक 29 किश्तों में 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं।

महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भ्रमण के दौरान कई महिलाओं ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से उन्होंने स्वरोजगार शुरू किया, सिलाई-कढ़ाई का काम अपनाया, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि ये अनुभव योजना की सफलता का प्रमाण हैं।

ई-केवाईसी जल्द पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र महिलाओं का ई-केवाईसी शीघ्र पूरा किया जाए ताकि योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से छत्तीसगढ़ में लागू है। इसके तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार के पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई