IND vs ENG 5th T20I : साउथैम्प्टन में सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड की नजर क्लीन स्वीप पर

SHARE:

साउथैम्प्टन, 11 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज रोज बाउल (हैम्पशायर बाउल), साउथैम्प्टन में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब मेजबान टीम क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी, जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सम्मान बचाने की कोशिश करेगी।

मैच का समय और लाइव प्रसारण

  • मैच: भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां टी20
  • तारीख: 11 जुलाई 2026
  • टॉस: शाम 6:30 बजे (IST)
  • मैच शुरू: शाम 7:00 बजे (IST)

लाइव प्रसारण:

  • टीवी: सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3
  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार
  • फ्री डिश: डीडी स्पोर्ट्स

पिच रिपोर्ट

साउथैम्प्टन के रोज बाउल की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175–180 रन के आसपास रहा है। अब तक खेले गए 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सिर्फ 4 बार सफल रही है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई