रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी सूची में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की नई पदस्थापना की गई है। लंबे समय बाद हुए इस प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अजय कुमार यादव बने राजनांदगांव रेंज के आईजी
तबादला सूची में अजय कुमार यादव को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। वहीं राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। बस्तर आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल की भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की गई है।
12 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक
राज्य सरकार ने 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों में भी बदलाव किया है। नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं—
- सुनील शर्मा – एसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़
- चंद्रमोहन सिंह – एसपी, दंतेवाड़ा
- हरीश राठौर – एसपी, कोरिया
- भावना पांडेय – एसपी, धमतरी
- राय गौरव रामप्रवेश – एसपी, बलौदाबाजार-भाटापारा
- उमेश प्रसाद गुप्ता – एसपी, बीजापुर
- मयंक गुर्जर – एसपी, सुकमा
- संदीप कुमार पटेल – एसपी, नारायणपुर
- चव्हाण किरण गंगाराम – एसपी, बालोद
- योगेश कुमार पटेल – एसपी, सूरजपुर
- जितेंद्र कुमार यादव – एसपी, कबीरधाम
डीआईजी और डीसीपी स्तर पर भी बदलाव
आदेश के अनुसार, 4 डीआईजी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। रायपुर जोन के तीन डीसीपी को बस्तर भेजा गया है। वहीं रॉबिन्सन गुरिया को गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है।















































