करो या मरो का मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का होगा। यदि भारत आज हारता है तो सीरीज भी गंवा देगा, वहीं इंग्लैंड पहली बार भारत के खिलाफ दो या उससे अधिक मैचों की टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रच सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11
फिल साल्ट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग।
भारत का टी-20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और सूर्यांश शेडगे।
इंग्लैंड का टी-20 स्क्वॉड
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
कब और कहां देखें मैच?
- टॉस: रात 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच शुरू: रात 10:00 बजे
- लाइव टेलीकास्ट: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप















































