Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का तबादला

SHARE:

डीजीपी अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश, कई जिलों में बदले गए पुलिस अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने 15 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और एक उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कई जिलों और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • विपुल आनंद जांगड़े (रक्षित निरीक्षक) – जिला कोरिया से जिला धमतरी।
  • दीपक कुमार शर्मा (रक्षित निरीक्षक) – जिला धमतरी से जिला बस्तर।
  • कपिल देव चंद्रा (निरीक्षक) – जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से जिला बिलासपुर।
  • जनेजेय पाण्डेय (निरीक्षक) – जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से जिला बालोद।
  • दुर्गेश्वरी चौबे (निरीक्षक) – जिला सरगुजा से रायपुर ग्रामीण।
  • धर्मेन्द्र वैष्णव (निरीक्षक) – जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से जिला जांजगीर-चांपा।
  • शिवनारायण सिंह (निरीक्षक) – रायपुर नगरीय से जिला दुर्ग।
  • स्वराज त्रिपाठी (निरीक्षक) – रायपुर नगरीय से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।
  • रिपेश कुमार साहू (निरीक्षक) – विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय से पीटीएस राजनांदगांव।
  • मुनेश्वर साहू (निरीक्षक) – एसीबी, पुलिस मुख्यालय से रायपुर नगरीय।
  • रवि सिंह (निरीक्षक) – सामान्य शाखा, पुलिस मुख्यालय से एसीबी, पुलिस मुख्यालय।
  • दिव्यकांत पाण्डेय (निरीक्षक) – जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से जिला मुंगेली।
  • प्रकाश राठौर (निरीक्षक) – जिला सूरजपुर से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।
  • सुदर्शन सिंह ध्रुव (निरीक्षक) – जिला नारायणपुर से जिला कांकेर।
  • अशरफ अहमद अंसारी (निरीक्षक) – पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से जिला सरगुजा।
  • देवशरण सिंह (उप निरीक्षक) – रायपुर नगरीय से जिला दुर्ग।

प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस तबादला आदेश को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के माध्यम से विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई