Raigarh Politics : सहयोग केंद्र में मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं 300 से अधिक कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

SHARE:

‘जय भाजपा, तय भाजपा’ संकल्प के साथ संपर्क-संवाद-समाधान की पहल को मिली मजबूती

रायगढ़। Raigarh Politics के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र बुधवार को कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख मंच बना। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ओपी चौधरी ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं प्रदेश महामंत्री अशोक बजाज के साथ मिलकर 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

100 से अधिक आवेदनों पर हुई चर्चा

सहयोग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री ओपी चौधरी ने प्रत्येक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से चर्चा कर समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सहयोग केंद्र का उद्देश्य संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है।

कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : ओपी चौधरी

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संपर्क, संवाद और समाधान की यह व्यवस्था संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय का माध्यम बन रही है।

सुशासन के विजन को धरातल पर उतारने की पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के विजन को आगे बढ़ाते हुए सहयोग केंद्र को प्रदेश कार्यालय में संवाद और समाधान के स्थायी मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याओं को सीधे शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता और नागरिक

कार्यक्रम में मंडल, जिला और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री ने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई