तमनार में 2 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, रायगढ़ पुलिस ने जशपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

रायगढ़ जिले की तमनार पुलिस (police) को उठाईगिरी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 8 जून को अपेक्स बैंक तमनार के बाहर मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये चोरी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

बैंक के बाहर डिक्की तोड़कर की गई थी वारदात

मामले में ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल (60 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपेक्स बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। कुछ ही देर बाद जब वे लौटे तो डिक्की टूटी हुई थी और पूरी रकम गायब थी। इस पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 135/2026, धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CCTV और तकनीकी जांच से खुला गिरोह का राज

जांच के दौरान बैंक और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्धों की पहचान ग्राम गाला निवासी विशाल उर्फ हरि नट के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और जेल में निरुद्ध है, जबकि उसका साथी धर्मेन्द्र नट सक्रिय रूप से फरार था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में विशेष टीम ने लगातार 7 दिनों तक जशपुर जिले में कैंप कर आरोपियों की तलाश की।

खेत में घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झक्कड़पुर क्षेत्र के खेत में घेराबंदी कर आरोपी धर्मेन्द्र नट को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह और उसका साथी बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे।

चोरी के पैसों से खरीदी गई बाइक बरामद

आरोपी ने स्वीकार किया कि चोरी की रकम में से मिले हिस्से से उसने नई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, चोरी की रकम से खरीदी गई दूसरी बाइक और डिक्की तोड़ने में इस्तेमाल लोहे के औजार बरामद किए हैं।

आरोपी जेल भेजा गया

सभी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई