रायगढ़। जिले में अवैध गांजा तस्करी (ganja smuggling) के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस (police) को एक और बड़ी सफलता मिली है। खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार (arrest) किया गया है। सप्ताह भर में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
📦 ओडिशा से लाए थे गांजा—रेलवे चेकिंग से बचने उतरे खरसिया
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा (Odisha) से तीन युवक बैग में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सभी थाना और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रेलवे चेकिंग से बचने के लिए वे बीच रास्ते में उतर गए थे।
💰 25 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹25.62 लाख बताई जा रही है। तीनों आरोपी कंधमाल (ओडिशा) के निवासी हैं और ट्रेन के जरिए गांजा लेकर आ रहे थे।
⚖️ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई—भेजे गए जेल
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त भूमिका रही।
👉🏻 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“जिले में नशे (drug) के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी तरह की तस्करी में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”














































