वेदांता हादसा : छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन पहुंचे जिंदल अस्पताल, घायलों का हालचाल जाना — शक्ति जिले के कलेक्टर-SP,भाजपा जिलाध्यक्ष अरुंधर दीवान और छाया विधायक महेश साहू भी रहे मौजूद

SHARE:

हादसे के बाद शासन स्तर पर गंभीरता
वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद शासन स्तर पर गंभीरता साफ दिखाई दे रही है। घायलों को रायगढ़ के जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

उद्योग मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा
छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन जिंदल हॉस्पिटल पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से विस्तृत चर्चा कर सभी मरीजों के उपचार की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शक्ति जिले का प्रशासन भी रहा सक्रिय
इस दौरान शक्ति जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) भी अस्पताल में मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और इलाज की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महेश साहू ने दिया सहयोग का भरोसा
खरसिया के छाया विधायक महेश साहू ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इलाज में लापरवाही न हो, दिए सख्त निर्देश
अस्पताल में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी घायल के इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाए। जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

क्षेत्र में चिंता, दुआओं का दौर जारी
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। लोग घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं।

साथ में रहे
श्याम सुंदर पटेल, किशन डनसेना, हितेश, सोनू द्विवेदी

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई