रायगढ़ में NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा 21 जून को, 8 केंद्रों पर होगी परीक्षा, कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय

SHARE:

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा 21 जून 2026 को रायगढ़ जिले के 8 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला कलेक्टर के निर्देश पर परीक्षा के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसल्दा के प्राचार्य भुवनेश्वर पटेल को सहायक सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

24×7 कंट्रोल रूम स्थापित

परीक्षा से संबंधित शिकायतों और सूचनाओं के त्वरित समाधान के लिए जिला कार्यालय रायगढ़ में कंट्रोल रूम क्रमांक-42 (दूरभाष 07762-223750) स्थापित किया गया है, जो 10 जून से 22 जून 2026 तक 24 घंटे संचालित रहेगा।

इस कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अंशुल देवांगन (मो. 76993-069721) होंगे।

अफवाहों पर सख्त निगरानी

सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैलने वाली परीक्षा संबंधी अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग को सौंपी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

नगर सैनिकों की शिफ्टवार ड्यूटी

कंट्रोल रूम संचालन के लिए नगर सैनिकों की अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई गई है—

  • 10 से 15 जून:
    • दिन पाली: तिलक साय, रामलाल सिदार
    • रात पाली: सुकलाल सिदार, केशव प्रसाद
  • 16 से 22 जून:
    • दिन पाली: सुकलाल सिदार, केशव प्रसाद
    • रात पाली: तिलक साय, रामलाल सिदार

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई