दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai : बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी अध्यक्ष Nitin Nabin से की मुलाकात

SHARE:

सीएम विष्णु देव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। सीएम श्री साय ने नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के मूल्यों पर आधारित एक सशक्त विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की भावी रणनीतियों, संगठनात्मक विषयों तथा देश के समग्र और समावेशी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और देशभर में जनसेवा के कार्यों को नई गति एवं दिशा मिल रही है।

CM Vishnu Dev Sai met BJP National President Nitin Nabin
सीएम विष्णु देव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात 

नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी को मिलेगी मजबूती 
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करती रहेगी तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई