किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण, 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए ओडिशा रवाना

SHARE:

जैविक खेती मिशन योजना के तहत किसानों का शैक्षणिक भ्रमण, विद्या सिदार ने दिखाई हरी झंडी

सक्ती जिले में “जैविक खेती मिशन योजना” के अंतर्गत किसानों के एक दल को शैक्षणिक भ्रमण के लिए ओडिशा रवाना किया गया। कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सक्ती की सभापति विद्या सिदार ने किसानों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।


किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने का संदेश, भ्रमण से बढ़ेगा कृषि ज्ञान

इस अवसर पर विद्या सिदार ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण एवं भ्रमण के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों को गहराई से सीखें और लौटकर जिले के अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि क्षेत्र में उन्नत और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिल सके।


कृषि अधिकारियों और समिति सदस्यों की उपस्थिति में हुआ रवानगी कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान कृषि स्थायी समिति के सदस्य आयुष शर्मा, उप संचालक कृषि जिला सक्ती तरुण कुमार प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफल प्रशिक्षण यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।


10 दिवसीय प्रशिक्षण में आधुनिक खेती तकनीकों की मिलेगी विस्तृत जानकारी

यह शैक्षणिक भ्रमण 30 मार्च 2026 से 08 अप्रैल 2026 तक कुल 10 दिनों के लिए आयोजित किया गया है। इस दौरान किसान ओडिशा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र कटक सहित विभिन्न कृषि संस्थानों और प्रक्षेत्रों का भ्रमण करेंगे।


उन्नत कृषि पद्धतियों से बढ़ेगा उत्पादन और किसानों की आय में होगी वृद्धि

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, जैविक खेती, और उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इससे किसान अपनी खेती में नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई