इन्हें मिलेगा 5 KG LPG गैस सिलेंडर: बिलासपुर प्रशासन ने बाहरी छात्रों, कामकाजी महिलाएं और मजदूरों के लिए की व्यवस्था

SHARE:

बिलासपुर में बाहरी छात्रों, कामकाजी महिलाओं और मजदूरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिला प्रशासन ने इन लोगों के लिए 5 किग्रा का एलपीजी गैस सिलेंडर देने की नई व्यवस्था की है।

Bilaspur 5 KG LPG Gas Cylinders: बिलासपुर में बाहरी छात्रों, कामकाजी महिलाओं और मजदूरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिला प्रशासन ने इन लोगों के लिए 5 किग्रा का एलपीजी गैस सिलेंडर देने की नई व्यवस्था की है। इससे हजारों लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इन्हें हो रही गैस सिलेंडर की परेशानी

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच देशभर में गैस सिलेंडर को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। जिसका असर बिलासपुर में भी देखने को मिल रहा है। अवैध रिफिलिंग पर सख्ती के बाद खासतौर पर बाहर से आए छात्र, कामकाजी महिलाएं और मजदूर गैस संकट से जूझ रहे हैं।

मिलेगा 5 किलो गैस सिलेंडर 

जानकारी के अनुसार, 5 किलो गैस सिलेंडर की कमी से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही थी। खास तौर से बाहरी स्टूडेंट्स, कामकाजी महिलाओं और मजदूरों को खाना पकाने में काफी परेशानी हो रही है। जिसके देखते हुए, अब जिला प्रशासन ने इस वर्ग के लोगों के लिए नई व्यवस्था की है।

प्रशासन रोजाना 800 गैस सिलेंडर मुहैया कराएगा

प्रशासन ने फ्री ट्रेड LPG गैस सिलेंडर की नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर ली है। जिसके तहत अब स्टूडेंट्स, कामकाजी महिलाओं और मजदूरों को रोजाना 800 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शहर में अस्थायी रूप से रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई