ओपी चौधरी के जन्मदिन पर बुजुर्गों के बीच पहुंचा भाजपा ओबीसी मोर्चा, फल वितरण कर लिया आशीर्वाद

SHARE:

वित्त मंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ वृद्धजनों से किया संवाद

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने आशा प्रशामक देखभाल गृह पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बुजुर्गों ने दी शुभकामनाएं, विकास कार्यों की सराहना की

इस अवसर पर वृद्धजनों ने ओपी चौधरी के जन्मदिन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में ओपी चौधरी लगातार क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं तथा उनके नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

सेवा और सम्मान के माध्यम से मनाया गया जन्मदिन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिन को सेवा और समाज के प्रति दायित्व निभाने के अवसर के रूप में मनाया गया। वृद्धजनों के बीच समय बिताकर उनका सम्मान किया गया तथा उनके स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की गई।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी वैष्णव, जिला महामंत्री जितेंद्र निषाद, जिला मंत्री खीरसागर नायक, जिला मंत्री दीपमाला महंत, कोंडातराई मंडल महामंत्री गौतम गुप्ता, भाजयुमो कोंडातराई मंडल उपाध्यक्ष शैलेष नायक, विकास महतो, रूपा दास महंत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई