सड़क एवं कनेक्टिविटी की क्षेत्र में किये जा रहे ओपी जी के प्रयासों से बदल रही पुसौर क्षेत्र की सूरत…लोमश पटेल

SHARE:

सड़के केवल डामर एवं कंक्रीट का रास्ता नहीं होती बल्कि यह विकास की धमनियां होती हैं ओपी जी ने इन धमनियों में प्रगति का रक्त संचार किया है!

वित्त मंत्री जी के प्रयासों से आज हमारे क्षेत्र के दूर दराज के गांव भी मुख्य सड़कों और शहरों से जुड़ चुके हैं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और राज्य के विभिन्न सड़क परियोजना को कुशलता पूर्वक लागू करवा कर उन्होंने आगमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाया है। किसी भी क्षेत्र की प्रगति की पहली सीढ़ी वहां की बुनियादी ढांचा होता है यदि सड़क मजबूत हो तो विकास की रफ्तार अपने आप बढ़ जाती है हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ने इस बात को न केवल समझा बल्कि धरातल पर उतरकर भी दिखाया है।

एक सजक जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता की जरूरतमंदों को अपनी प्राथमिकता बनाएं माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने निरंतर क्षेत्र के भ्रमण कर खराब सड़कों की पहचान की है और उनके नवीनीकरण के लिए बजट सुनिश्चित करवाया है पुलिया निर्माण हो या सड़कों की चौड़ीकरण जैसे विकास कार्यो ने यातायात की समस्या को काफी हद तक हल भी कर दिया है..

सड़क और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में किए गए यह कार्य इस बात का प्रमाण है कि यदि नेतृत्व में इच्छा शक्ति हो तो बदलाव निश्चित है वित्त मंत्री ओपी जी के इन प्रयासों ने केवल वर्तमान को बेहतर बनाया है बल्कि भविष्य के समृद्ध पीढ़ी के लिए भी एक मजबूत नींव रखी है।
क्षेत्र की जनता इस दूरगामी सोच एवं विकासोन्मुखी कार्यों के लिए अपने विधायक जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है..
विधायक जी के कार्यकाल में सड़क निर्माण में सुधार के कारण निम्नलिखित सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं जैसे कि..*
(1)शिक्षा को बढ़ावा* :-सुरक्षित सड़कों की वजह से छात्र-छात्राएं अब बिना किसी बाधा के शिक्षण संस्थानों तक पहुंच पा रहे है।
(2) आपातकालीन सेवाओं में सुधार:-सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढकरण से अब स्वास्थ्य सेवाएं और एम्बुलेंस बहुत ही कम समय में जरूरतमंदों तक पहुंच पा रही है।
(3) व्यापार एवं आर्थिक समृद्धि का मार्ग:-अच्छी सड़कों के कारण किसानों एवं स्थानीय व्यापारियों को नई गति मिली है।
(4) गांव एवं शहर की दूरी कम हुई:सुदूर ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़कों से जोड़कर आवागमन को सुगम बनाया गया है
(5) सड़क दुर्घटनाओं की कमी :-खराब सड़के एवं गड्ढा युक्त सड़क के होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती थी जो अच्छी सड़कों का कारण दुर्घटनाओं में कमी आई है!
(6)धूल डस्ट एवं खराब वातावरण से मुक्ति:-सड़के खराब होने के कारण धूल डस्ट एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्या हमेशा बनी रहती थी लोगों के आंखों में कानों में बालों में धूल डस्ट पहुंच कर स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न करता था।

हम आशा करते है कि विकास का यह पहिया इसी तरह घूमता रहे आपके नेतृत्व में हमारा क्षेत्र न केवल जिले में, बल्कि पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाएगा ।।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई