CG International Parcel Service: विदेश में रह रहे अपनों तक सामान भेजना अब बिलासपुर के लोगों के लिए पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब आपको महंगे प्राइवेट कूरियर या फिर बड़े शहरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
CG International Parcel Service: विदेश में रह रहे अपनों तक सामान भेजना अब बिलासपुर के लोगों के लिए पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब आपको महंगे प्राइवेट कूरियर या फिर बड़े शहरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डाक विभाग ने बिलासपुर संभाग के डाकघरों से अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा शुरू की है। जिससे अब आम नागरिक, छात्र और व्यापारी सीधे अपने शहर से ही विदेशों में पार्सल और जरूरी दस्तावेज भेज सकेंगे।
घर से ही पार्सल भेजने की सुविधा
इस नई पहल की सबसे खास बात है फ्री पिक-अप सुविधा। अगर आपका पार्सल बड़ा या भारी है, तो डाक विभाग खुद आपके घर से पार्सल उठाएगा। इससे समय भी बचेगा और भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी।
हर पल मिलेगी पार्सल की जानकारी
अब आपको पार्सल भेजने के बाद चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर पार्सल के साथ ट्रैकिंग सुविधा दी जाएगी, जिससे आप ऑनलाइन ही यह देख सकेंगे कि आपका पार्सल कहां तक पहुंचा है।
महंगे कूरियर से राहत
अब तक विदेश पार्सल भेजने के लिए लोग महंगी निजी कूरियर सेवाओं पर निर्भर थे। लेकिन इस नई सेवा से अब कम लागत में भरोसेमंद डिलीवरी मिल सकेगी, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
विदेश में पढ़ रहे छात्र, व्यापार से जुड़े लोग और अपने परिजनों को सामान भेजने वाले परिवार इन सभी के लिए यह सेवा काफी फायदेमंद साबित होगी।
पार्सल भेजने के लिए क्या जरूरी है?
पार्सल बुकिंग के समय आपको कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी। जिसमें प्राप्तकर्ता (Receiver) का पूरा पता वैध पहचान पत्र और बुकिंग के बाद मिलने वाली ट्रैकिंग रसीद। डाक विभाग के अधिकारी पार्सल पैकिंग और सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी देंगे, ताकि आपका सामान सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंच सके।















































