चैत्र नवरात्र 2026 की तैयारी तेज, मां अंगारमोती मंदिर में 4500 ज्योति कलश जलाने का लक्ष्य

SHARE:

धमतरी: चैत्र नवरात्र के लिए धमतरी जिले के देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं. श्रद्धा और आस्था के प्रमुख केंद्र धमतरी के गंगरेल बांध स्थित आदि शक्ति मां अंगारमोती मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही है. नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सजावट और धार्मिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु

नवरात्र शुरू होने से पहले ही मंदिर में भक्तों की आवाजाही बढ़ गई है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित कराने पहुंच रहे हैं. मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है. भक्तों का मानना है कि मां अंगारमोती अपने दरबार में आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण करती हैं. यही कारण है कि यहां प्रतिदिन भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में मंदिर परिसर का काफी विस्तार और सौंदर्यीकरण किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं.

घी की ज्योत प्रज्ज्वलित करा रहे हैं. 20-25 साल से ज्योत जला रहे हैं. माता हमारी मनोकामना पूरी करती हैं-नरोत्तम नेताम, श्रद्धालु

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई