रायपुर में मुस्लिम वकील की विवादित टिप्पणी: लिखा-हिंदू इबादत क्या जानें, ये लोग काफिर, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना, FIR

SHARE:

रायपुर के राजातालाब इलाके में एक मुस्लिम वकील द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद बवाल हो गया है। वकील ने  सोशल मीडिया पर हिंदुओं को काफिर बता दिया। विरोध में हिंदू संगठनों ने थाने को घेराव किया। पुलिस ने वकील के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Raipur News: रायपुर के राजातालाब इलाके में एक मुस्लिम वकील द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद बवाल हो गया है। वकील ने  सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर विवादित टिप्पणी की। उसका यह स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवादित पोस्ट के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव किया।

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम वकील के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले में FIR दर्ज कर ली है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मुस्लिम वकील ने की अभद्र टिप्पणी

जानकारी के मुताबिक, अंजुम खान राजातालाब का रहने वाला है और पेशे से वकील है। उसने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर रमजान की शुभकामनाओं दीं, साथ ही हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की। एडवोकेट ने लिखा ये लोग इबादत क्या जानें और हिंदुओं को काफिर बताया।

विरोध में थाने के बाहर नारेबाजी
हिंदू संगठन के तुलेश यादव ने 14 मार्च को सोशल मीडिया पर अंजुम खान का आपत्तिजनक पोस्ट देखा। इसके बाद तुलेश ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई। दूसरे दिन यानी रविवार, 15 मार्च को संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। संगठन कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर मुस्लिम वकील के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

सौहार्द बिगाड़ने को आरोप
हिंदू संगठनों का आरोप है कि आरोपी मुस्लिम वकील ने जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मंशा से यह टिप्पणी की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिंदुओं के देश में हमारी आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

अफसरों का पुलिस को अलर्ट मैसेज
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के थाना पहुंचने की सूचना पर रायपुर पुलिस भी अलर्ट हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र और राजातालाब इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुस्लिम वकील के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई