*⏩भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रायगढ़ का प्रथम परिचयात्मक बैठक जिला कार्यालय रायगढ़ में संपन्न हुआ।*

SHARE:

*⏩भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रायगढ़ का प्रथम परिचयात्मक बैठक जिला कार्यालय रायगढ़ में संपन्न हुआ।*

रायगढ़/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रायगढ़ का गठन पश्चात प्रथम परिचयात्मक बैठक आज जिला कार्यालय रायगढ़ में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर जी के निर्देश पर इस बैठक में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश किसान मोर्चा के वरिष्ठ महामंत्री श्री राकेश तिवारी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी, संभाग प्रभारी श्री लाल संतोष सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री रत्थु गुप्ता जी का उपस्थिती रहा।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के शुरुआत में भारतमाता, डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मंचस्थ सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार पश्चात किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललित यादव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष व महामंत्री का व्यक्तिगत रूप से परिचय कराया। जिला के महामंत्री जतिन साव ने संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने को कहा,वरिष्ठ जिला महामंत्री विकास केडिया ने विपक्ष के समय रायगढ़ जिला किसान मोर्चा के कार्यों की सराहना करते हुए आने वाले समय में भी किसान मोर्चा अपने जिम्मेदारी का सही रूप से निर्वहन करेगा ऐसा आश्वासन दिया,जिला उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता ने पिछले कांग्रेस सरकार के नकारात्मक योजनाओं को विस्तार से बताते हुए उसके भ्रष्टाचार की जानकारी दिया,प्रदेश मंत्री रत्तू गुप्ता ने कहा जिला किसान शसक्त रूप से अपनी कार्यों का निर्वहन करेगा,किसान मोर्चा संभाग प्रभारी श्री लाल संतोष सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा आपको जिम्मेदारी दिया गया है इसका निर्वहन करें किसी को कोई समस्या हो तो बेहिचक अपने शीर्ष नेताओं को बताएं ताकि समस्या का समाधान हो सके,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने किसान मोर्चा के अहम भूमिका के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखी,मुख्य आसंदी से प्रदेश महामंत्री श्री राकेश तिवारी ने जिला के उपस्थिति के लिए सभी बंधुओ को बधाई दिया तथा प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के परिकल्पना के अनुरूप सतत कार्य करने को कहा, साथ ही रायगढ़ जिला आने वाले समय में संगठन के सभी निर्देशों का पालन करते हुए अपनी भूमिका निभाते रहे और वर्तमान समय में संगठन के द्वारा आयोजित होने वाले विशेष सत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्मानित अतिथियों के साथ जिला के उपाध्यक्ष श्री विनायक पटनायक, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रकल्प संयोजक व वरिष्ठ नेता श्री टीकाराम पटेल, भू प्रकल्प के सहसंयोजक श्री रमेश बेहरा, सिंचाई प्रकल्प के सहसंयोजक श्री गौरांग साव, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री पारेश्वर प्रधान, आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक श्री सतवीर सिंह सत्ये,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गण श्री घनश्याम पटेल, श्री नीतीश चौहथा, श्री राजकुमार छत्तर,किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्रीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य घनश्याम पटेल ने सभी अतिथियों को अपना अमूल्य समय इस कार्यक्रम में देकर विस्तृत मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया तथा आने वाले समय में रायगढ़ जिला किसान मोर्चा अपने कार्यों के प्रति समर्पित होकर संगठन के सभी कार्यों का निर्वहन करने हेतु प्रदेश पदाधिकारी को आश्वस्त किया। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन नव नियुक्त महामंत्री द्वय श्री राजीव बेहरा एवं श्री दीपक गुप्ता के द्वारा किया गया पूरे कार्यक्रम का विस्तृत विवरण IT सेल व फोटोग्राफी जिला सोशल मीडिया के द्वारा किया गया।उक्त जानकारी सतवीर सिंह सत्ते प्रदेश सह प्रभारी IT सेल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई