सक्ती में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 से 23 फरवरी तक बाबा भोलेनाथ की नगरी तुर्री धाम में सात दिवसीय भव्य मेला, जनपद पंचायत ने व्यवस्थाओं के साथ व्यापारियों के लिए शुल्क निर्धारित किया

SHARE:

सक्ती जनपद पंचायत ने महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों को दुरुस्त किया, श्रद्धालुओं और व्यापारियों के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित

सक्ती – विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय सक्ती से लगे बाबा भोलेनाथ की नगरी तुर्री धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सात दिनों का भव्य मेला आयोजित किया जा रहा है। जनपद पंचायत सक्ती के मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है।

जनपद पंचायत ने आम जनता और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे ईष्ट मित्रों सहित मेले में सम्मिलित होकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करें। मेला स्थल, ग्राम तुर्री, जनपद कार्यालय सक्ती से लगभग 13 किमी दूर स्थित है, जहां प्राकृतिक रूप से शिवलिंग पर जल निरंतर प्रवाहित होता है।


मेले में व्यापारियों के लिए शुल्क निर्धारित, दुकानों की बुकिंग हेतु मेला अधीक्षक से समय पर आवेदन आवश्यक

मेला की भव्यता को देखते हुए जनपद पंचायत ने व्यापारियों और दुकानदारों के लिए शुल्क निर्धारित किए हैं। प्रमुख शुल्क इस प्रकार हैं:

  • सिनेमा: ₹9,000/- (पूरी मेला अवधि)
  • फल दुकान: ₹700/- (पूरी मेला अवधि)
  • होटल बड़ा: ₹2,000/-
  • सर्कस बड़ा: ₹2,000/-
  • होटल छोटा: ₹1,500/-
  • सर्कस छोटा: ₹1,000/-
  • पान दुकान बड़ा: ₹1,000/-
  • पान दुकान छोटा: ₹500/-
  • चना/सब्जी: ₹50/- प्रतिदिन
  • गन्ना रस: ₹50/- प्रतिदिन
  • अन्य मनोरंजन साधन: ₹1,000/-

(अन्य दुकानों के शुल्क भी निर्धारित हैं, जिनका पालन आवश्यक है।)

सभी दुकानदारों और व्यापारियों को मेला अधीक्षक के पास मेला लगने से तीन दिन पहले और कार्यालय में एक सप्ताह पूर्व आवेदन देना आवश्यक होगा। रसीद जमा करने के बाद ही दुकान पर कब्जा किया जा सकेगा। पिछले वर्ष के बकायादारों को इस वर्ष की राशि के 50% के साथ पिछला बकाया जमा करना अनिवार्य है।


प्रशासनिक तैयारियां: पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा, मेला अवधि बढ़ाने की संभावना

जनपद पंचायत सक्ती द्वारा मेला स्थल पर पानी, सड़क और अस्पताल जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। आवश्यकतानुसार मेला की अवधि बढ़ाने की संभावना भी है। मेला अधीक्षक और सहायक अधीक्षक द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।


मेले का आयोजन जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्षता में, प्रमुख पदाधिकारियों की निगरानी में

मेला का आयोजन जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्ष नीतू ऋषि राय, बंशीधर खंडे और मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखिल कुमार कश्यप के नेतृत्व में किया जा रहा है। साथ ही मेले की निगरानी में पंचायत सदस्यगण और सभापतिगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहेंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई