बस्तर पंडुम 2026 का आज भव्य समापन, अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथि

SHARE:


जगदलपुर के लाल बाग मैदान में दोपहर 12 बजे होगा समापन समारोह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता

जगदलपुर। बस्तर की लोक-संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महापर्व बस्तर पंडुम 2026 का आज भव्य समापन किया जा रहा है। यह समापन समारोह दोपहर 12 बजे जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

राज्य के कई मंत्री, सांसद और विधायक रहेंगे मौजूद

समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद एवं विधायक शामिल होंगे। बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर अंचल की जनजातीय संस्कृति, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, शिल्प और रीति-रिवाजों का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसका आज औपचारिक समापन होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूरा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के तीसरे दिन जगदलपुर पहुंचेंगे।

सुबह 10:50 बजे रायपुर के मेफेयर होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना

सुबह 11:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान

सुबह 11:55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट आगमन

दोपहर 12:10 बजे समापन समारोह स्थल पहुंचेंगे

दोपहर 2:15 बजे दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना

दोपहर 2:30 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे।

सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से निजी होटल के लिए रवाना

सुबह 11:00 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जगदलपुर के लिए प्रस्थान

दोपहर 12:05 बजे लाल बाग मैदान में आयोजित समापन समारोह में शामिल

दोपहर 3:25 बजे रायपुर के लिए रवाना

शाम 4:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन अलर्ट

बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह को लेकर जगदलपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।


Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई