*⏩किसानों को धान विक्रय करने में कोई तकलीफ न हो, छाया विधायक महेश साहू ने तरकेला एवं कोतरा स्थित धान खरीदी केंद्रो का किया निरीक्षण।*

खरसिया/ आज छाया विधायक महेश साहू ने तरकेला एवं कोतरा स्थित धान खरीदी केंद्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता एवं किसानों को समय पर भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महेश साहू ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर मिलना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर सनत नायक भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, निगरानी समिति सदस्य नरेश डनसेना, गौरीशंकर पटेल मंडल अध्यक्ष तारापुर, लोचन पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, कैलाश निषाद महामंत्री, तथा भाजपा कार्यकर्ता धीरेन्द्र प्रधान, श्यामलाल प्रधान, उद्धवदास बैरागी, किसान राजेश पटेल,बृजेश पटेल, मगनलाल पटेल तथा बड़ी संख्या में किसान ग्रामवासी उपस्थित रहे।















































