Chhattisgarh High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि (संपुष्टि) कर दी है। इसके साथ ही रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश भी जारी किए गए हैं। वहीं, बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति की गई है। पदोन्नति के आदेश कार्यवाहक क्षमता में दो वर्ष की अवधि के लिए जारी किए गए हैं।
28 अक्टूबर से 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा संपुष्ट
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 से उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवाएं संपुष्ट की गई हैं।
संपुष्ट किए गए अधिकारियों में वीरेंद्र, मुकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार कोहली, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जगदीश राम, मोनिका जायसवाल, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्पलता मार्कंडे, मोना चौहान, कृष्णा कुमार सूर्यवंशी, वंदना वर्मा, संजया रात्रे, संतोष ठाकुर, नरेंद्र कुमार, श्यामवती मरावी, सुषमा लाकड़ा, अनिल प्रभात मिंज और दीपक कुमार कोशले शामिल हैं।
रजिस्ट्री में भी अधिकारियों को मिली पदोन्नति
हाईकोर्ट प्रशासन ने रजिस्ट्री के विभिन्न पदों पर पदोन्नति के आदेश भी जारी किए हैं। इसके तहत प्रवीण कुमार सिन्हा और पवन कुमार झा को उप रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है।
वहीं, जयप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार मिंज और अनिल कुमार गुप्ता को सहायक रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नति दी गई है। ये सभी पदोन्नतियां कार्यवाहक क्षमता में दो वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं।
न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव
हाईकोर्ट के इन प्रशासनिक आदेशों से न्यायिक सेवा के अधिकारियों की सेवा संबंधी स्थिति और रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। साथ ही बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति भी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।





























