मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गढ़फुलझर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

SHARE:

रामचंडी मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, धर्मेंद्र प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर पहुंचे। यहां बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक आयोजन में सहभागिता की और समाज के लोगों से मुलाकात की।

रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

कई जनप्रतिनिधि और समाज के लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा और विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई