नलखेड़ा में बड़ा हादसा: बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

SHARE:

मां बगलामुखी मंदिर के पास हुआ हादसा, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल; रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार को बड़ा हादसा सामने आया। मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाला पार करने के दौरान श्रद्धालुओं से भरी एक कार तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

तेज बहाव में बह गई कार

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान बारिश के कारण उफान पर आए बरसाती नाले को कार से पार करने का प्रयास किया गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण कार असंतुलित होकर बह गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।

मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वालों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया फिलहाल जारी बताई जा रही है।

बारिश के दौरान बरसाती नालों को पार करने से बचने की अपील

हादसे के बाद प्रशासन की ओर से बारिश के दौरान तेज बहाव वाले नालों और जलभराव वाले रास्तों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता सामने आई है। पानी का बहाव अधिक होने पर वाहन लेकर ऐसे मार्गों से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment