रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

SHARE:

पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ आगमन पर हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ये रहे उपस्थित

स्वागत कार्यक्रम में गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, जगन्नाथ पाणिग्राही सहित कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के रायगढ़ आगमन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में उत्साह नजर आया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई