रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिसकर्मियों के तबादले

SHARE:

4 सहायक उप निरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षकों की नई पदस्थापना

रायगढ़। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 28 पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

4 सहायक उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना

स्थानांतरण आदेश के अनुसार सउनि राजेश दर्शन को थाना कोतवाली से चौकी खरसिया, सउनि उदय सिंह सिदार को चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा, सउनि प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा से थाना यातायात तथा सउनि राजकुमार सिदार को थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर भेजा गया है।

6 प्रधान आरक्षकों का तबादला

प्रधान आरक्षक स्तर पर भी छह पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इनमें शिवप्रसाद पैंकरा और लाजरूस मिंज को रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा, मनोज मरावी को थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़ तथा दिव्विजय दास वैष्णव को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली भेजा गया है।

इसी क्रम में रेखा नागरे को थाना पुसौर से थाना कोतवाली और बसंती खूंटे को रक्षित केंद्र से थाना पुसौर में पदस्थ किया गया है।

18 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

आरक्षक स्तर पर भी जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में फेरबदल किया गया है। भूपेन्द्र राठौर को कोतवाली से खरसिया, रोहित कुमार को खरसिया से कोतवाली, हरेन्द्रपाल जगत को कोतवाली से खरसिया और जितेश्वर चौहान को खरसिया से कोतवाली भेजा गया है।

संदीप कौशिक को साइबर थाना से कोतवाली, धीरेन्द्र पाण्डेय और राकेश टोप्पो को रक्षित केंद्र से लैलूंगा, जबकि जितेन्द्र कुर्रे को चक्रधरनगर से साइबर थाना भेजा गया है।

वहीं विक्रम कुजूर को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर, ललित कुमार प्रधान को रक्षित केंद्र से पूंजीपथरा और दीपक प्रधान को रक्षित केंद्र से साइबर थाना पदस्थ किया गया है।

फिलमोन लकड़ा को यातायात से धरमजयगढ़, विकास कुमार तिर्की को लैलूंगा से यातायात, अनिता बेक को कोतवाली से साइबर थाना, कुमारी निराला को रक्षित केंद्र से कोतवाली तथा लीलावती एक्का को चौकी रैरुमाखुर्द से थाना लैलूंगा भेजा गया है।

राजेश राठौर की पदस्थापना में संशोधन

आरक्षक राजेश राठौर की पदस्थापना में संशोधन किया गया है। उन्हें थाना छाल में ही यथावत रखा गया है। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न इकाइयों में आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment