रायगढ़ : मवेशियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 9 मवेशी घायल; तस्करी की आशंका

SHARE:

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में लोड 9 मवेशी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि पिकअप में मवेशियों को लेकर वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में मौजूद मवेशी घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मवेशियों की स्थिति की जानकारी ली और वाहन की जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामले को मवेशी तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस वाहन में मवेशियों को ले जाने के संबंध में दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment