खरसिया जनपद पंचायत में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

SHARE:

अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया और उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल ने किया ध्वजारोहण

खरसिया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर खरसिया जनपद पंचायत परिसर में देशभक्ति और गौरव का वातावरण देखने को मिला। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनपद पंचायत परिसर में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

जनपद पंचायत खरसिया की अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी दिलीप राठिया एवं उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

एकता और अखंडता के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

इस गरिमामय अवसर पर जनपद पंचायत खरसिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पवन पटेल, जनपद पंचायत के सदस्यगण तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगे की आन, बान और शान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

देशभक्ति के माहौल में मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment