हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से मिला अहम सुराग

SHARE:

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी तथा सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रेलरों और भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से शुरू हुई जांच

मामले की शुरुआत 3 फरवरी 2026 को हुई, जब अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। वाहन का चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो चुके थे।

वाहन की तलाशी में मिला चोरी का सामान

जूटमिल पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसके अंदर 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक जरिकेन, करीब 2 मीटर लंबा प्लास्टिक पाइप और दोनों तरफ नुकीला लोहे का सब्बल मिला। इसके अलावा पुलिस को दो मोबाइल फोन और अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर वाली नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं।

संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने स्कॉर्पियो और बरामद सामान को जब्त कर जांच शुरू की। इसी जांच के दौरान पुलिस को हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment