रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रदेश के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने हरेली तिहार को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।















































