बिलासपुर। बिलासपुर से प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने दोनों शहरों के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
इस अतिरिक्त रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को सफर के लिए एक और विकल्प मिलेगा। साथ ही नियमित ट्रेनों में बढ़ते दबाव के बीच अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन के संचालन की तारीख, समय-सारणी, ठहराव और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।















































