Raipur Road Accident : तेज रफ्तार कार ने 7 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

SHARE:

रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कंकालीपारा का है, जहां स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ई-रिक्शा और कार को टक्कर मारने के बाद बच्ची को कुचला

जानकारी के अनुसार, कंकालीपारा मेन रोड पर तेज रफ्तार वैगनआर कार चला रहे चालक ने पहले एक ई-रिक्शा और दूसरी कार को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर जा रही 7 वर्षीय बच्ची उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश

घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।

लापरवाही पर उठे सवाल

राजधानी में लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने यातायात सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई