Raigarh Chakradhar Samaroh 2026 : 14 सितंबर से शुरू होगा 41वां चक्रधर समारोह, 10 दिनों तक गूंजेगी सुर-ताल की लहरियां

SHARE:

रायगढ़। कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में ऐतिहासिक चक्रधर समारोह का इंतजार अब खत्म होने वाला है। संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाला यह भव्य सांस्कृतिक महाकुंभ इस वर्ष अपने 41वें वर्ष में प्रवेश करेगा।

14 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन

41वां चक्रधर समारोह 14 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक रामलीला मैदान रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इस बार दिखेगा सांस्कृतिक विविधता का संगम

समारोह में इस बार दर्शकों को कई विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। बनारस का प्रसिद्ध ‘त्रिवेणी संगम’ ग्रुप और वृंदावन का लोकप्रिय ‘माधवस रॉक बैंड’ समारोह के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

इसके अलावा:

  • बनारस घराने के रुद्रशंकर मिश्रा द्वारा प्रस्तुति
  • केरल के गुरु कोटक्कल नंदकुमारन नायर की कथकली प्रस्तुति
  • कोलकाता का बाउल संगीत
  • भुवनेश्वर के बी. साहू का प्रदर्शन
  • हुबली के शिवनारायण हेगड़े का यक्षगान
  • प्रसिद्ध कलाकार राजेंद्र गंगानी का तबला वादन

दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

1985 से लगातार हो रहा आयोजन

राजा चक्रधर सिंह की कला, संगीत और नृत्य परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 1985 से चक्रधर समारोह का आयोजन लगातार किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा अन्य ख्यातिनाम कलाकारों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई