धरसींवा विधानसभा को मिली निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विधायक अनुज शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एम्बुलेंस चालक को चाबी सौंपी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि आपात परिस्थितियों में लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।

उन्होंने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी मरीज के लिए उपचार के शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर अस्पताल पहुंचने से कई गंभीर परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाई जा सकती है। यह एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और दुर्घटनाओं में घायल लोगों को जल्द स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। अस्पतालों के उन्नयन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, दवाओं की आसान उपलब्धता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई पहल की जा रही हैं।

इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से आधुनिक एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसी आवश्यकता को देखते हुए जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से लगभग 19 लाख 65 हजार रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से धरसींवा क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से अधिक तेज और प्रभावी तरीके से मिल सकेंगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई