गुजरात उपचुनाव: मांजलपुर सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार, सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस को दी बड़ी शिकस्त

SHARE:

वडोदरा (गुजरात)। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है। बीजेपी उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को बड़े अंतर से हराकर सीट पर कब्जा जमाया।

सतेंद्रभाई पटेल को कुल 55,481 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी के खाते में 24,851 वोट आए। बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी को 30,630 वोटों के भारी अंतर से मात दी।

यह सीट दिवंगत विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में बीजेपी ने इस सीट को बचाने में सफलता हासिल की और एक बार फिर मांजलपुर में अपना वर्चस्व कायम रखा।

कौन हैं सतेंद्रभाई पटेल?
62 वर्षीय सतेंद्र गोविंदभाई पटेल को सतीश पटेल के नाम से भी जाना जाता है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने खुद को किसान, कारोबारी और समाजसेवी बताया है। उन्होंने वर्ष 1983 में वडोदरा से 10वीं तक की शिक्षा पूरी की।

हलफनामे के अनुसार, सतेंद्रभाई पटेल की कुल संपत्ति करीब 51.52 करोड़ रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी पत्नी गृहिणी हैं।

सतेंद्रभाई पटेल लंबे समय से गुजरात के कोऑपरेटिव सेक्टर और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। हालांकि वे बीजेपी के कई अन्य नेताओं की तुलना में कम सक्रिय राजनीतिक चेहरा रहे हैं, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मांजलपुर उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई