सहरसा ट्रेन हादसा : पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

SHARE:

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 3 बजे एक पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। घटना ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर) में हुई, जिसमें इंजन और उससे जुड़े एक कोच में आग लगी।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रेन में सवार यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कोच पूरी तरह जला, जांच शुरू
आग की वजह से ट्रेन का एक कोच पूरी तरह जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फायर विभाग ने संभाला मोर्चा
असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सहरसा फायर स्टेशन से फोम टेंडर और वॉटर टेंडर भेजे गए। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और अभी तक किसी जनहानि की जानकारी नहीं है।

यात्रियों को हुई परेशानी
एक यात्री के अनुसार, सुबह करीब 3:40 बजे ट्रेन में आग लगी, जिसके बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक स्टेशन पर फंसे रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई