Parsada Waterfall Raigarh : रोमांच के नाम पर जान से खिलवाड़! 40 फीट ऊंचाई से झरने में लगा रहे छलांग, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

SHARE:

रायगढ़। जिले के परसदा वॉटरफॉल में इन दिनों युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बरसात के मौसम में झरने की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित कर रही है, लेकिन रोमांच के नाम पर कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक करीब 30 से 40 फीट ऊंची चट्टानों से सीधे झरने में छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं।

30-40 फीट ऊंचाई से छलांग, हादसे का खतरा

जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर केराझर के पास स्थित परसदा वॉटरफॉल इन दिनों प्रमुख पर्यटन स्थल बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण चट्टानें फिसलन भरी हो गई हैं, बावजूद इसके युवा ऊंची पहाड़ियों पर चढ़कर गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

छिपी चट्टानें और तेज बहाव बन सकते हैं जानलेवा

विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों के अनुसार झरने में पानी की वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। पानी के भीतर छिपी चट्टानों से टकराने, तेज बहाव में बहने या गहरे पानी में फंसने का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसी स्थिति में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से झरने के आसपास चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा बैरिकेडिंग और निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है। पिछले वर्ष सुरक्षा कारणों से यहां प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन इस बार अब तक ऐसी कोई पहल नहीं की गई है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पिछले दो-तीन दिनों से परसदा वॉटरफॉल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें युवक ऊंची चट्टानों से पानी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई