नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज, 2 अगस्त, रोमांच से भरपूर मुकाबला होने जा रहा है। एशियन लीजेंड्स लीग T20 2026 में इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स आमने-सामने होंगे। भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के बीच होने वाले इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कहां खेला जाएगा मुकाबला?
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच यह मुकाबला जाम्बिया के लुसाका स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा मैच?
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे शुरू होगा।
कहां देखें लाइव प्रसारण?
फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लाइव प्रसारण Sony Sports 3 चैनल पर देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
इंडियन रॉयल्स का स्क्वाड
पवन नेगी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनप्रीत गोनी, शिखर धवन, नमन ओझा, शाहबाज नदीम, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू, सुदीप त्यागी, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, यूसुफ पठान, शदाब जकाती और फैज फजल।
पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड
यासिर शाह, मोहम्मद हफीज, कामरान अकमल, उमर अकमल, सईद अजमल, राना नईम अनवर, सोहेल तनवीर, इमरान नजीर, अब्दुर रहमान, नवेद-उल-हसन, शर्जील खान, वहाब रियाज, सामी असलम, शोएब मलिक, राहत अली और मोहम्मद इरफान।














































