रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की।
झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में बताया कि उन्हें किरण सिंह देव के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिली है। वर्तमान में उनका उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
सीएम ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा—
“प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि किरणजी को शीघ्र ही पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
किरण सिंह देव के स्वास्थ्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता है तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।















































