दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: यात्री बस पलटी, 10 से 12 यात्री घायल

SHARE:

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है। घटना भांसी थाना क्षेत्र की है।

धुरली के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी ट्रेवल्स बस मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे धुरली के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे।

पुलिस और जवानों ने चलाया राहत अभियान

घटना की सूचना मिलते ही भांसी थाना पुलिस और सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई