खरसिया। भाजपा महका मंडल अध्यक्ष एवं खरसिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल का जन्मदिवस ग्राम अंजोरीपाली में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश नायडू के निवास पर केक काटकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा स्वल्पाहार के साथ सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. हितेश गबेल के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में भोगीलाल यादव (अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ खरसिया), शिवचरण महिष (महका मंडल कोषाध्यक्ष), योगेंद्र कुमार पांडे (भाजपा नगर मंडल मंत्री), अमित साहू (जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़), अनहित भैना (सरपंच, ग्राम पंचायत भैनापारा), मोती महंत (नगर मंडल उपाध्यक्ष), रिंकू महंत (नगर महामंत्री, युवा मोर्चा), सुरेंद्र पटेल, अनुराग पांडे, खिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर मंडल मंत्री योगेंद्र कुमार पांडे की विशेष भूमिका रही। अंत में सभी शुभचिंतकों ने डॉ. हितेश गबेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















































