वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने की मुलाकात, न्यायिक एवं जनहित विषयों पर हुई चर्चा

SHARE:

रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से रायगढ़ जिले के अधिवक्ताओं ने रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों, न्यायिक व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों पर वित्त मंत्री से सार्थक चर्चा की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विधि के शासन को मजबूत बनाने और आमजन को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा और सुशासन के लिए समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद आवश्यक है। सरकार जनहित से जुड़े विषयों पर सभी वर्गों के सुझावों और विचारों को महत्व देती है।

इस अवसर पर रायगढ़ जिले के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के साथ विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए और संवाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई