सक्ती : हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने बैरक में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

सक्ती। सक्ती जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित ऑफिस बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक जय लहरे का शव थाना परिसर स्थित ऑफिस बैरक में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों, सहकर्मियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतक आरक्षक जय लहरे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम भलवाही के निवासी थे।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई