कोरबा : कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के बाद भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

SHARE:

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को बॉयलर में हुए तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के समय फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे मजदूरों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

धमाके के बाद तेजी से फैली आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज विस्फोट के कुछ ही पलों में आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटों के साथ उठता काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रक भी आग की चपेट में

आग की लपटें फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक ट्रक तक पहुंच गईं, जिससे आग और तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई