तीन चोरी की बाइक बरामद, एसएसपी बोले- चोरी का माल खरीदने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 बाइक चोरों और चोरी की बाइक खरीदने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मुखबिर की सूचना से खुला पूरा गिरोह
पुलिस को सूचना मिली थी कि सत्तीगुड़ी चौक निवासी आयुष दास महंत के पास चोरी की बाइक है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।
आयुष ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले सत्तीगुड़ी चौक से चोरी की गई बजाज सीटी-100 बाइक को उसने संबलपुरी निवासी दशरथ खड़िया को















































